{"_id":"621bbd788a01c100543bb1cf","slug":"fallo-up-farrukhabad-news-knp68294391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में मिली फोटो का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में मिली फोटो का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। सराफा कारोबारी से दो लाख की लूट में पुलिस के हाथ छठे दिन भी खाली हैं। पुलिस की तीन टीमें खुलासे में लगी हैं। एक लुटेरे का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था लेकिन उसके बारे में भी कुछ पता न चल सका।
थानाक्षेत्र के मोहल्ला प्रधानिया टोला निवासी राजेंद्र प्रकाश रस्तोगी उर्फ राजू की मुख्य बाजार में दुकान है। मंगलवार को वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और राजेंद्र के हाथ से रुपये व जेवर से भरा थैला लूटकर भाग गए। थैले में 90 हजार रुपये व एक लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात थे। राजेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ जांच की।
पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में एक लुुटेरे की फोटो कैद हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने लुुटेरे की फोटो मुखबिरों को भेजकर उनक बारे में जानने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि पुुलिस की तीन टीमें खुलासे में लगी हुुई हैं। लूट का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।