{"_id":"c800034be7cfb2aa7a26413c9961c315","slug":"fake-voter-was-nabbed-maker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने वाला दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने वाला दबोचा गया
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। प्रथम चरण में नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव बलीपुर में मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। एसडीएम के नेतृत्व में युवक के घर की तलाशी लेने पर लैपटॉप व प्रिंटर पुलिस ने बरामद किया। वहीं, फर्जी वोट डालने आए तीन युवकों मेें एक को पकड़ कर पुलिस ने थाने भेज दिया। अन्य दो युवकों को पोलिंग स्टेशन के मैदान में मुर्गा बनाया।
विज्ञापन
एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार ने फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने के आरोप में अखिलेश को पकड़ लिया। उसके घर से एक लैपटॉप और प्रिंटर मशीन बरामद की। वहीं, फर्जी मतदान करने आए तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक को थाने भेज दिया गया। दो युवकों को वहीं पोलिंग स्टेशन के मैदान में मुर्गा बनाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अखिलेश कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि जो गांव के लोग बाहर नौकरी करते हैं और वह वोट डालने नहीं आए, उन लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनाने के लिए एक पहचान पत्र की कंप्यूटर पर फोटोकापी कर ली। इसके बाद उसी के आधार पर मतदाता सूची के अनुसार बाहर रहने वाले व्यक्ति के स्थान पर दूसरे की फोटो लगाकर नया प्रिंट निकालकर लेमीनेशन कर दिया।
विज्ञापन
इस तरह लगभग 40 से 50 फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाए हैं। इनसे मतदान हुआ। फर्जी मतदान होने के कारण बलीपुर गांव में दोपहर दो बजे तक बूथ संख्या 140 में 495 वोटरों में से 402 और बूथ संख्या 141 में 623 वोटरों में से 478 वोट पड़ चुके थे। एसडीएम ने बताया कि फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई जाएगी।