फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fake pointman caught flagging off the station regular women personnel and station master suspended 

फर्रुखाबाद: स्टेशन पर झंडी दिखाते धरा गया फर्जी प्वाइंटमैन, नियमित महिलाकर्मी और स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Thu, 09 Sep 2021 11:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 11:41 PM IST
सार

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के अनुसार हरिनाथ कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ही ठेके पर नलकूप ऑपरेटर का भी कार्य करता रहा है। वह पांच साल से रामबेटी की जगह प्वाइंटमैन की वैध रूप से ड्यूटी कर रहा था।

विज्ञापन
Fake pointman caught flagging off the station regular women personnel and station master suspended 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने नियमित कर्मचारी महिला प्वाइंटमैन की जगह काम करते मिले दूसरे व्यक्ति को झंडी दिखाते समय पकड़कर नियमितकर्मी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। फर्जी प्वाइंटमैन पांच वर्ष से स्टेशन पर झंडी दिखा रहा था। इस मामले में महिला कर्मी के साथ ही स्टेशन मास्टर को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कासगंज जिले के सहावर थाना के गांव सादिकापुर निवासी रामबेटी कायमगंज स्टेशन पर प्वाइंटमैन के पद पर तैनात थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर और रेलवे की क्राइम ब्रांच इज्जतनगर के इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार को नियमित कर्मी रामबेटी की जगह ट्रेनों को एक अन्य पुरुष को झंडी दिखाते हुए कई वीडियो बनाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाम हरिनाथ निवासी अल्हापुर, कायमगंज बताया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के अनुसार हरिनाथ कायमगंज रेलवे स्टेशन पर ही ठेके पर नलकूप ऑपरेटर का भी कार्य करता रहा है। वह पांच साल से रामबेटी की जगह प्वाइंटमैन की वैध रूप से ड्यूटी कर रहा था। इसके एवज में रामबेटी उसे 7 हजार रुपये महीने देती थी। हरिनाथ की गिरफ्तारी की खबर के कुछ देर बाद ही रामबेटी स्टेशन पहुंची और रजिस्टर पर अपने दस्तखत कर दिए। आरपीएफ ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबेटी ने आरपीएफ को बताया कि हरिनाथ को झंडी दिखाने के एवज में 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देती थी। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेल सुरक्षा से खिलवाड़ करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित महिलाकर्मी रामबेटी और स्टेशन मास्टर विमल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed