फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fair Ramangria will start from 23 January

23 जनवरी से शुरू होगा मेला रामनगरिया

Mon, 16 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fair Ramangria will start from 23 January

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेला रामनगरिया की तैयारी बैठक में गंगा की सफाई का मुद्दा छाया रहा। डीएम ने ब्लू प्रिंट के आधार पर अधिकारियों को मेला रामनगरिया की पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मेला रामनगरिया 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। मेले का समापन 22 फरवरी को होगा। मेले में करीब एक लाख साधु-संत व गृहस्थ एक माह कल्पवास करते हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर तो चर्चा हुई ही, इससे ज्यादा जोर गंगा की सफाई पर रहा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मेला रामनगरिया को भव्य रूप दिया जाएगा। कल्पवासियों को कोई दिक्क्त नहीं होने दी जाएगी, पर गंगा में गंदगी भी किसी भी हालत में नहीं जानी चाहिए। शासन-प्रशासन की प्राथमिकता गंगा को साफ रखना है। इस बाबत जल्द दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम मनोज सिंघल ने भी मेले के दौरान गंगा को साफ रखने पर जोर दिया। एसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि मेला रामनगरिया आस्था का संगम है। ऐसे में गंगा को साफ रखने के लिए कल्पवासियों के ठहरने की जगह नदी से दूर बनाई जानी चाहिए।


बैठक में  सीएमओ डा. राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, एसडीएम अजीत कुमार, तहसीलदार आरपी चौधरी, एडीपीआरओ किरन वर्मा, डीआईओएस भगवत पटेल, ब्रज किशोर मिश्रा, जवाहर सिंह गंगवार, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पादरी किशन मसीह, संजय गर्ग, ब्रजेश यादव, सुमन राठौर, राजत क्रांतिकारी, रंजीत चक,  दिलदार हुसैन, मेला प्रभारी संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed