फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fair Ramangria set the stage for the cultural program

मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच तैयार

Mon, 04 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fair Ramangria set the stage for the cultural program

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया 23 जनवरी से शुरू  होगा। साधु संत ने आना शुरू कर दिया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनकर तैयार हो गया। मकर संक्रांति पर स्नान के लिए गृहस्थ कल्पवासियों की आमद भी एक दो दिन में होने के आसार हैं। इसको लेकर तैयारियां और तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


पांचाल घाट पर गंगा किनारे 23 जनवरी से 23 फरवरी तक मेला चलेगा। पहला बड़ा स्नानपर्व मकर संक्रांति को है। इस स्नान के लिए साधु संत मेले में डेरा डालने लगे हैं। सोमवार को चार साधुओं ने डेरे डाल लिया है। दुकानों का आवंटन लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इनकी भी दुकानें लगने लगेंगी। कार्यालयों में पुआल डाल दिया गया है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांडाल का मंच बनकर तैयार हो गया है। मेला प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि साधु संत मेले में आने लगे हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही बाकी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से 50 रुपये में चूल्हा
मेले के लिए मिट्टी के चूल्हे तैयार किए जा रहे हैं। साइज के हिसाब से एक चूल्हे की कीमत 20 से 50 रुपये तक है। इन्हीं चूल्हों पर कल्पवासी खाना बनाते हैं। चूल्हों की बिक्री करने वाले अशोेक ने बताया कि 500 के करीब चूल्हे तैयार हैं।


ढाई घाट पर मैली होने लगी गंगा
शमसाबाद। ढाई घाट पर 22 जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। गंगा स्वच्छता को लेकर दृढ़ संकल्पित प्रधानमंत्री के अभियान की पोल ढाई घाट पर लगने जा रहे माघ मेला में खुलनी शुरू हो गई है। कल्पवासियों के लिए शौचालय से लेकर पेयजल की व्यवस्था न होने से साधु-संतो में रोष व्याप्त है। शौचालय न बने होने से साधु-संत गंगा किनारे खुले स्थानों पर शौच करने को मजबूर हैं। रास्ते भी नहीं बनाए गए हैं। बाबा नन्हें स्वरूप, बाबा आत्मदास, बाबा अनिरुद्ध गिरि, निहालदास, बाबा वेदानंद, बलरामदास और मौनीबाबा का कहना है कि शौचालय न बने होने से खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी से पेयजल, प्रकाश और शौचालय आदि की व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed