{"_id":"c357475a5fa3839bdab1961f89690059","slug":"fair-ramangria-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडाल में कलाकारों के करतब देख लोग मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडाल में कलाकारों के करतब देख लोग मंत्रमुग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में शनिवार को गंगा स्वच्छता की अलख जगाई गई। गंगा संस्कृति यात्रा के कलाकारों ने कार्यक्रम में पिरामिड बनाकर भगवान कृष्ण को बैठाना, पिरामिड पर तिरंगा पकडे़ भारत माता, निर्मल गंगा, मयूर नृत्य, मां काली का अखाड़ा आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मौजूद लोगों ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
गंगा संस्कृति यात्रा मेला रामनगरिया में पहुंची। यात्रा के कलाकारों ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर अधर्म पर धर्म की विजय और गंगा को साफ रखने की अलख जगाई। यात्रा के निदेशक गोट्टी दुआ उड़ीसा निवासी महेश्वर प्रसाद ने बताया कि गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए इस गंगा संस्कृति यात्रा की शुरुआत 14 फरवरी को गंगोत्री से हुई थी। यात्रा का समापन 13 मार्च को गंगासागर में होगा। इस दौरान यात्रा में शामिल 3200 कलाकार 262 स्थानों पर गंगा को स्वच्छ रखने की लोगों से अपील करेंगे। मेले में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक हरि गुप्ता ने बताया कि यात्रा में आए कलाकारों ने दुर्गा सप्तशती के आधार पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान जिम्नास्टिक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
पुलिस सुस्त, टप्पेबाज सक्रिय
मेला रामनगरिया में टप्पेबाज सक्रिय है। जबकि पुलिस सुस्त है। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जरूरी सामान टप्पेबाज आसानी से पार कर दे रहे हैं। जिला शाहजहांपुर के कस्बे कांठ निवासी हरिशंकर का कपड़े पार कर दिया। स्नान कर वापस लौटने पर कपड़े गायब मिले। तलाश करने के बाद हरिशंकर को पेंट तो मिल गया परन्तु 27000 रुपये व अन्य कागजात नहीं मिले। इसी तरह गाड़ीखाना बरेली निवासी संजय जायसवाल अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आए थे। स्नान से पहले सोने की चेन व अंगूठी को निकालकर कपड़ों में रख दी थी। वापस लौटने पर कपड़े गायब मिले। कुछ लोगों ने बताया कि घाट पर घूम रहीं कुछ किशोरियों कपड़े उठा ले जाती हैं। कुछ देर बाद संजय ने दो किशोरियों को पकड़ लिया और पिटाई कर जानकारी करने लगे। पर मायूसी हाथ लगी। मेला एसओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताय कि घाट पर फोर्स तैनात है। इस तरह चोरी की कोई शिकायत नहीं आई हैं। अगर ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन