फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Examination centers of Sanskrit schools will be built like UP Board.

Farrukhabad News: यूपी बोर्ड की तरह बनेंगे संस्कृत विद्यालयों के परीक्षा केंद्र

Sat, 16 Nov 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Examination centers of Sanskrit schools will be built like UP Board.
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की तरह ही अब संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा कराए जाने के लिए केंद्रों का निर्धारण होगा। परीक्षा केंद्रों को बनाए जाने के लिए विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। राजकीय संस्कृत विद्यालयों को केंद्र बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर ही माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने भी केंद्र निर्धारण नीति जारी की है।
विज्ञापन


सरकार संस्कृत शिक्षा पर भी जोर दे रही है। इसी के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर ही संस्कृत परीक्षा वर्ष 2025 कराए जाने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की नई केंद्र निर्धारण नीति के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक संस्कृत विद्यालयों की परीक्षा कराए जाने के लिए केंद्रों के चयन के लिए टीमों का गठन करेंगे। चयनित टीमें विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर, राउटर, डीवीआर, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, डबल लॉक अलमारी, बाउंड्रीवॉल कक्षा कक्ष व फर्नीचर आदि की व्यवस्था का सत्यापन करेंगी। सुरक्षा मानकों को भी परखा जाएगा। केंद्र बनाने में पहली प्राथमिकता राजकीय संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी। इसके बाद एडेड संस्कृत विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज व एडेड माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिषद सचिव महेंद्र देव ने यूपी बोर्ड की तर्ज पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही संस्कृत बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के संस्कृत विद्यालयों व पंजीकृत विद्यार्थियों पर नजर

संस्कृत विद्यालय - पंजीकृत विद्यार्थी
सन्यास आश्रम रेलवे रोड - 50
संस्कृत उ.मा.विद्यालय नुनहाई कटरा - 31
श्री जगदीशचंद्र संस्कृत विद्यालय खेड़ा सिरौली - 79
कुल पंजीकृत - 160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed