फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   exam

इंटरनेट फेल होने से दो परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा

Thu, 27 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
exam
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल सामाजिक विषय के प्रश्नपत्र की प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान बीएसएनएल केबल कटने से कायमगंज क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। इससे दोनों परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी नहीं हो सकी। करीब दो घंटे बाद केबल ठीक होने पर इंटरनेट शुरू हुआ। तब दोनों केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़ सके। अन्य केंद्रों पर कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान निगरानी होती रही।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में सामाजिक विषय का प्रश्नपत्र था। इसमें 14426 बालक और 10445 बालिकाएं पंजीकृत थे। इसमें 15005 बालक और 9794 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। 1421 बालक और 651 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली की परीक्षा के सीपीवीएन परीक्षा केंद्र कायमगंज और शकुंतला देवी इंटर कालेज का इंटरनेट शुकरूल्लाहपुर में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बीएसएनएल की केबल कटने से सुबह आठ बजे बंद हो गया।
विज्ञापन

इससे दोनों परीक्षा केंद्रों का संपर्क जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से टूट गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से दोनों केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी नहीं हो पाई। बीएसएनएल की केबल जोड़ने में करीब दो घंटे का समय लगा। इससे दोनों केंद्रों का इंटरनेट दो घंटे तक बंद बना रहा। केबल ठीक होने के बाद इंटरनेट शुरू हुआ और दोनों केंद्र दोबारा से कंट्रोल रूम से जुड़ गए। दो घंटे संपर्क टूटने से दोनों केंद्रों की कंट्रोल रूम से निगरानी नहीं हो सकी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 300 परीक्षार्थियों में से 289 ने परीक्षा दी और 11 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed