फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   evm

कई जगह ईवीएम ने दिया दगा

Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
evm
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ले की ईवीएम खराब हो गई। दो बार ठीक होने के बाद फिर मशीन खराब हुई तो अधिकारियों ने मशीन बदलवाई। देवरान गढ़िया, पंजूखिरिया और फतेहउल्लापुर में भी मशीन खराब होने से मतदाता परेशान रहे। कई मतदाता बिना वोट डाले ही चले गए।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 269 पर मोहल्ला शास्त्रीनगर के वोट पड़ने शुरू हुए। करीब आठ बजे बूथ की ईवीएम खराब हो गई। मतदान कर्मचारियों ने पांच मिनट में मशीन चालू कर दी। कुछ वोट पड़ते ही फिर मशीन हो गई। मशीन में बटन दबाने पर पर्ची में चुनाव चिह्न न आने की शिकायत मिली। कुछ देर बाद तीसरी बार मशीन खराब हो गई। तब तक 29 लोग मतदान कर चुके थे। पीठासीन अधिकारी ने मामले की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ पर पहुंचकर पहले उस मशीन को ठीक करने का प्रयास किया। ठीक न होने पर दूसरी ईवीएम लगाकर मतदान शुरू कराया गया। करीब एक घंटे तक मतदान बंद रहा। गांव देवरान गढ़िया मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 355 की ईवीएम सुबह 6:30 बजे मॉकड्रिल के समय नहीं चली।
विज्ञापन

मतदान कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जोनल मजिस्ट्रेट दूसरी मशीन लेकर बूथ पर पहुंचे, लेकिन दूसरी मशीन भी चालू न होने से मतदाता लौटते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट नलकूप विभाग के सहायक अभियंता रामकिशोर का कहना था कि पहली वाली मशीन खराब थी। जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा दूसरी मशीन लाई गई थी। मशीन चालू होने की प्रक्रिया में करीब आधा घंटा लग जाता है। लोग समझे कि दूसरी मशीन भी खराब हो गई। उन्होंने दूसरी मशीन अपने सामने ही चालू कराई। सियांपुर गांव के विद्यालय में मतदान केंद्र के बूथ संख्या 286 की ईवीएम सुबह करीब आठ बजे खराब हो गई। मतदान के बाद मशीन से आवाज न आने से मतदाताओं ने इसकी शिकायत की। 20 मिनट बाद निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम को बदल दिया। इस दौरान यहां लंबी लाइन लग गई। कुछ मतदाता लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पंजूखिरिया के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 195 पर मतदान चल रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ईवीएम बंद हो गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय पाल ने बूथ पर पहुंचकर मशीन को ठीक किया। आधा घंटे बाद मतदान फिर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed