फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eo clears drains from JCB

ईओ ने जेसीबी से साफ कराए नाले

Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eo clears drains from JCB
नेकपुर में नाले की सफाई करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। दूसरे दिन बुधवार को भी जमकर बरसात हुई। इसे चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया। हर गली मोहल्लों में जलभराव देख ईओ को सड़क पर उतरना पड़ा। ईओ ने नेकपुर क्रासिंग और हैवतपुर गढ़िया पहुंचकर चोक नालों को खुलवाया। हालांकि उन्होंने एक बार फिर शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई करवाने का दावा किया।
विज्ञापन


बुधवार को भी हुई बारिश के बीच बच्चे भीगते हुए स्कूल गए। शहर अधिकतर गलियों में जलभराव हुआ। आल्लानगर बढ़पुर क्रासिंग के  अंडरपास पर करीब दो-ढाई मीटर तक पानी भर गया। वहीं नेकपुर क्रासिंग के पास नाला चोक होने की जानकारी मिलने पर ईओ रोली गुप्ता पालिका कर्मचारियों के साथ जेसीबी और पंपिंग सेट लेकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने क्रासिंग के पास बने तालाब पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद क्रासिंग के दूसरी ओर जेसीबी से चोक नाले को खुलवाया गया। हैवतपुर गढ़िया के चोक नाले को भी जेसीबी से साफ करवाया गया। ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई करवा दी गई थी। इसी का नतीजा रहा कि बरसात बंद होने के कुछ ही देर बाद पानी निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed