फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Enhanced freezing drizzle and fog, people chill in farrukhabad

बूंदाबांदी और कोहरे से बढ़ी ठंड, लोग ठिठुरे

Wed, 12 Dec 2018 11:56 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 12 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Enhanced freezing drizzle and fog, people chill in farrukhabad
cold - फोटो : file photo
फर्रुखाबाद। बूंदाबांदी और कोहरे के चलते बुधवार को ठंड बढ़ गई। सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के बीच बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। करीब 12 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए, लेकिन सर्दी व कोहरे के आगे धूप भी बेबस नजर आई।
विज्ञापन


अभी तक सुबह और शाम को ही सर्दी का असर दिख रहा था। दिन भर निकलने वाली धूप से मौसम काफी गर्म रहता था। बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर को काफी देर तक बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते सर्दी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग गर्म कपड़ों की खरीद करते नजर आए। ठंड के चलते रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और रोडवेज बस अड्डा पर दुकानदारों द्वारा जलाए गए अलाव को यात्री तापते नजर आए।
विज्ञापन


कायमगंज संवाददाता के अनुसार, नगर पालिका ने सात सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा दिए हैं। नगर पालिका ने नगर के पुल गालिब तिराहा, सीएचसी, चौकी, श्यामा गेट, ट्रांसपोर्ट चौराहा, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन आदि सात स्थानों पर अलाव जलवा दिए। चाय की दुकानों व अस्पताल, ब्लाक कार्यालय, कोतवाली, तहसील आदि में अलाव सुलगते नजर आए। दोपहर तक बुजुर्ग रजाइयों में सिमटे रहे। सर्दी को देखते हुए छोटे-छोटे बच्चों को मां बाप ने बाहर नहीं निकलने दिया। दोपहर को धूप निकली तो दफ्तरों के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। दोपहर ढलने के बाद सर्दी बढ़ती गई। शाम के वक्त शीत लहरी से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन सुनील चक ने बताया सात स्थानों पर अलाव जलवा दिए गए हैं। नगर में 14 स्थान चिह्नित हैं। सभी जगह अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed