फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Engine pantograph broken, train stopped, passengers jumped

इजन का पैंटोग्राफ टूटा, ट्रेन से कूदे यात्री

Tue, 10 Aug 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Engine pantograph broken, train stopped, passengers jumped
कमालगंज रेलवे स्टेशन के गौसरपुर गुमटी के बीच खड़ी ट्रेन। - फोटो : FARRUKHABAD
इंजन का पेंटोग्राफ टूटा, ट्रेन रुकी, कूदे यात्री
विज्ञापन

कमालगंज। फर्रुखाबाद की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से चलते ही तेज धमाके और चिंगारी निकलने के साथ रुक गई। घबराए यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इंजन का पैंटोग्राफ और छह खंभों के ग्राफर टूट गए। हालांकि बड़ा हादसा बच गया। डेढ़ घंटे बाद राहत पावर वैगन से पहुंचे अफसरों ने मरम्मत शुरू कराई। रात 9.15 बजे काम पूरा होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कालिंदी एक्सप्रेस को खुदागंज स्टेशन पर रोका गया।
कानपुर अनवरगंज से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन मंगलवार शाम करीब 6 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से रवाना होते ही इंजन में तेज धमाका हुआ व चिंगारी निकली। ट्रेन गौसपुर गुमटी से पहले ही रुक गई। तमाम यात्री डिब्बों से कूदने लगे।
विज्ञापन

चालक ने देखा, तो ट्रेन में लगे पेंटोग्राफ (विद्युत ग्राही) के कई टुकड़े हो गए थे। छह खंभों के ग्राफर टूट गए और बिजली की लाइन लटक गई। चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर कंट्रोल को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद फतेहगढ़ स्टेशन से राहत पावर वैगन से बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे बाद 7.45 बजे पहुंचे। उन्होंने लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। पावर वैगन को सामान उतारने के बाद फतेहगढ़ रवाना कर दिया गया। तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। रात 9.15 बजे पेंटोग्राफ की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

‘ट्रेन के इंजन का पेंटोग्राफ टूटने के बाद ग्राफर में फंसने से लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। राहत टीम पहुंच गई थी। लाइन की मरम्मत कर रात 9.15 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
-निर्दोष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत) फतेहगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed