फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Endowed with a resolution of social service Urs

समाज सेवा के संकल्प के साथ उर्स संपन्न

Fri, 17 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Endowed with a resolution of social service Urs

मोहल्ला ग्राटगंज की दरगाह में हजरत महमूद शाह वारसी

विज्ञापन
के उर्स का समाजसेवा के संकल्प के साथ समापन हो गया। इस दौरान महान सूफीसंत की मजार पर अकीदत के नजराने पेश किए गए। दोपहर में कुल व फातिहा की महफिल सजी।

गुरुवार को शहर की प्रसिद्ध दरगाह हजरत कली शाह वारसी के कुल व फातिहा में सुबह से ही अकीदतमंदों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12.30 बजे कुल व फातिहा की महफिल सजी। इससे पहले कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। हाफिज शफीक अहमद खां ने पैगंबरे इस्लाम और सूफियों की समाजी जिंदगी पर प्रकाश डाला गया।

उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद मुस्तफा की सीरत के हर पहलू में इंसानियत का दर्द नुमाया है। उन्होंने न सिर्फ इंसानों के साथ भलाई करने का पैगाम दिया, बल्कि जानवरों के साथ भी बेहतर सुलूक करने की तालीम दी। बेटियों की अच्छी तरह परवरिश और मां-बाप की सेवा करने की नसीहत दी।

संयोजक मोहम्मद जफर वारसी ने कहा कि हजरत महमूद शाह वारसी 8 सितंबर 1969 को दुनिया से रुख्सत हुए। सारा जीवन सूफी इज्म की तालीम देकर समाज की सेवा में लगाया। हाफिज मुम्मताज वारसी ने कलाम सुनाया जो भी चाहे बख्श दे यह है उनका फैसला, कुछ नहीं मेरी तलब उनकी अता के सामने।

मुन्ना मेहरबान ताज ने कव्वाली की महफिल में ऐसे तराने सुनाए कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। लोगों ने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। इसके बाद लंगर का दौर चला। मतलूब खां, महबूब खां, तैयबमियां, ताहिर हुसैन, सरदार मीर खां, अब्दुल हमीद, जमील अंसारी, सलीम अंसारी, महताब खां, लाडले, उजैर अंसारी, पप्पू और मुजीब अहमद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed