फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroachment and parking will be curbed.

Farrukhabad News: अतिक्रमण और पार्किंग पर लगेगी रोक

Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and parking will be curbed.
फोटो-31 आरोग्य पथ का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर मनीष जैन व अन्य सैन्य अधिकारी। स्रोत: पाठक - फोटो : दुर्गा नगर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में नगरपालिका की ओर से बनाए गए आरोग्य पथ को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को सेना और छावनी बोर्ड के अधिकारियों ने आरोग्य पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बारिश से दबे हिस्से की मरम्मत कराने और अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेंटर कमांडेंट व सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर मनीष जैन के साथ सैन्य अधिकारियों, छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिंदा डे और अवर अभियंता एसपी सिंह सेंगर ने आरोग्य पथ की स्थिति देखी। इसके बाद कैंट के अधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सीओ कैंट, नगरपालिका के ईओ और कैंट जेई की टीम को मंगलवार को दोबारा निरीक्षण कर स्टील रेलिंग लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। रेलिंग लगने के बाद आरोग्य पथ पर ठेला-खोमचा लगाने और वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed