{"_id":"bc05762e2943e7c4edf0dfcd68fe6958","slug":"employees-doing-the-bundling-of-ballots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने की मतपत्रों की बंडलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने की मतपत्रों की बंडलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए मतपत्रों गुरुवार को मतपत्राें की बंडलिंग कराई गई। शनिवार को होने वाले प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए गांवों में चल रहा प्रचार थम गया। शनिवार को विकास खंड की 86 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के 1013 और सदस्य पद के 176 वार्डों के लिए 367 प्रत्याशियों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
मतदान के लिए मतपत्रों की बंडलिंग का काम विकास खंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी एके सिंह की मौजूदगी में पूरा हो गया। आरओ ने बताया कि मतपत्र व अन्य आवश्यक कागजात के बंडलों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तक आदर्श इंटर कालेज पितौरा पहुंचा दिया जाएगा। यहां से सुबह 10 बजे पोलिंग पार्टियों को बूथ पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को आदर्श इंटर कालेज में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने की व्यवस्था की गई है। एसएसआई हरिश्चंद्र ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थानाक्षेत्र के ब्राहिमपुर, रूटौल, टेढ़ीकोन, हंसापुर गौराईपुर और टिलियां तिराहे पर बेरियर लगाए जाएंगे। यहां एक दरोगा और एक एचसीपी के साथ दो पुलिसकर्मी व दो गार्ड तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए 17 कलस्टर मोबाइल बनाई गई हैं।
विज्ञापन