{"_id":"b9177e8c84eec2ff9ae6bfdb59442ca4","slug":"employees-do-altercation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व मतगणनाकर्मी प्रभारी और बीडीओ में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व मतगणनाकर्मी प्रभारी और बीडीओ में नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए लगाए गए रिजर्व कर्मचारियों में दस को छोड़कर अन्य की छुट्टी करने का लिखित में आदेश न देने पर कर्मचारी प्रभारी की बीडीओ से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
आरओ ने कर्मचारियों की छुट्टी करने का लिखित आदेश देकर मामला शांत कराया। मतगणना के लिए क्रिश्चियन इंटर कालेज में तीन कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया था। इनकी हाजिरी लेने मोतीलाल कपूर क्रिश्चियन इंटर कालेज में पहुंचे। हाजिरी लेने के दौरान बीडीओ वहां आए और मोतीलाल कपूर से कहा कि 90 कर्मचारियों का मानदेय आया है। 80 कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
रिजर्व में दस कर्मचारियों को रोक कर अन्य सभी को घर भेज दो। मोतीलाल कपूर ने लिखित में आदेश देने की बात कही। इसको लेकर मोतीलाल कपूर और बीडीओ में नोकझोंक होने लगी। मामला बिगड़ता देख आरओ एके सिंह मौके पर आए। लिखित में दस कर्मचारियों को रोक कर अन्य की छुट्टी करने का आदेश दिया। तब विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन