{"_id":"b6309bc86a1a36c054731e8d4d4266d5","slug":"employee-done-fake-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कर्मचारी ने की फर्जी काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कर्मचारी ने की फर्जी काउंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के वार्ड संख्या छह के एक प्रत्याशी के पक्ष में कर्मचारी द्वारा फर्जी मतगणना किए जाने पर दूसरे प्रत्याशी ने इसकी शिकायत आरओ से की। आरओ ने मतगणना कर्मचारी को हटाकर बैलेट पेपर ठीक कराए। सूचना मिलने पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना कर्मचारी को जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रविवार को आरपी पीजी कालेज में बने मतगणना स्थल के कक्ष संख्या पांच में मतगणना कर्मचारी पंकज शर्मा ने मतपत्र गिनने के दौरान चुनाव चिह्न गमला के 49 बैलेट पेपर के ऊपर चुनाव चिह्न केतली का एक बैलेट पेपर लगा दिया। यह देख विधायक नरेंद्र सिंह के रिश्तेदार व चुनाव चिह्न गमला के प्रत्याशी रश्मरथी यादव ने इसका विरोध करते हुए आरओ पंकज यादव से शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने मतगणना कर्मचारी पंकज शर्मा को हटाए जाने के लिए कहा। शिकायत पर आरओ ने मतगणना कर्मचारी पंकज को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया। मतगणना स्थल का जायजा करने पहुंचे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. को जैसे ही यह जानकारी हुई तो मतगणना कर्मचारी पंकज शर्मा को फटकार लगाते हुए जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन