{"_id":"6681b021fea91c502002bfd4","slug":"emphasis-on-propagating-vedas-and-running-gurukul-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103295-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वेदों के प्रचार व गुरुकुल चलाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वेदों के प्रचार व गुरुकुल चलाने पर जोर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने वेदों के प्रचार पर जोर दिया। इसके अलावा जिले में बच्चों को संस्कारवान बनाने की मंशा से एक गुरुकुल संचालित करने की बात कही।
भोलेपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रतिनिधि सभा की स्वामी श्यामानंद की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिला मंत्री डॉ. शिवराम सिंह आर्य की ओर से पढ़ी गई कार्रवाई को सभी ने स्वीकृति दी। वक्ताओं ने जिले में सुस्त पड़ी वेद प्रचार को गति की बात कही। कहाकि आर्य समाज संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती को भव्यता से मनाया जाएगा। जिले के बालक-बालिकाओं को संस्कारवान बनाने की मंशा से एक गुरुकुल का संचालन किया जाए। सभा के प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में जिस तरह आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही, उसी तरह देश में बढ़ते जातिवाद व अलगाववादी विचारों से मुक्त कराने की जरूरत है। युवाओं में राष्ट्रीयता के भाव जगाने के लिए हमें युवा वर्ग तक पहुंच बनानी होगी।
बैठक में आदित्य सिंह आर्य, सुरेश चंद्र वर्मा, डॉ. गौरव वर्मा, सुरेन्द्र आर्य, नरेंद्र अग्निहोत्री, हरिओम शास्त्री, प्रेमपाल आर्य, राजीव यादव, दफेदार आर्य, उदिता आर्या आदि मौजूद रहे।