फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eligible upper castes met reservation

पात्र सवर्णों को भी मिले आरक्षण

Sun, 25 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sun, 25 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Eligible upper castes met reservation

सवर्णों के पात्र लोगों को आरक्षण मिले। इसके लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयासरत है। आरक्षण से वंचित रहने वाली जातियों के लिए संगठन संघर्ष करेगा। समाज को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संगठन पूरे देश में संगठन बनाओ संगठन बढ़ाओ अभियान चला रहा है।

विज्ञापन



यह बात अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र सिंह राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।


शनिवार को होटल राजपूताना में पत्रकार वार्ता के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर ले जाना और बेरोजगारी दूर करना है।
विज्ञापन



कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का पूरे देश में संगठन बनाओ संगठन बढ़ाओ अभियान चल रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के 43 जिले अच्छे काम कर रहे हैं। एटा पहले  गोरखपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
बताया कि छह व सात फरवरी को बरेली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रतापगढ़ से अपना दल सांसद कुंवर हरिवंश सिंह समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि कुंवर  हरवंश सिंह को शीघ्र ही मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा।


वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्र में समाज को बढ़ावा देना संगठन का उद्देश्य है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह और महामंत्री राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।



संगठन से हटेंगे निष्क्रिय पदाधिकारी - प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह ने जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह से जिला संगठन के बारे में जानकारी देने को कहा।


कहा कि फरवरी में पूरे प्रदेश में जिला वार समीक्षा करके संगठन फैसला लेगा कि जो जिले सक्रिय होंगे, उन्हें संगठन से संबंद्घ रखा जाएगा। नहीं तो उनकी संबंद्घता संगठन से समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश जिलाध्यक्ष को दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed