फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eleven huts burnt in Dudemai village fire two goats died

फर्रुखाबाद: दूदेमई गांव में आग से ग्यारह झोपड़ियां जलकर खाक, दो बकरियों की मौत, मवेशी बुरी तरह झुलसे

Fri, 25 Mar 2022 04:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कंपिल
संवाद न्यूज एजेंसी, कंपिल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Mar 2022 04:12 PM IST
सार

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव दूदेमई में राधेश्याम परिवार के साथ खेत पर गए थे। उनकी झोपड़ी में वरोसी पर दूध उबल रहा था। तेज हवा के साथ वरोसी से उठी चिंगारी झोपड़ी के छप्पर में जा लगी। हवा तेज चलने के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास के दस और घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Eleven huts burnt in Dudemai village fire two goats died
कंपिल में आग से 11 झोपड़ियां राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के दूदेमई गांव में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आसपास की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। जिसमें 11 झोपड़ियां जलकर राख हो गई और दो बकरियां जलकर मर गई। साथ ही दो मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव दूदेमई निवासी राधेश्याम परिवार के साथ खेत पर गए थे। उनकी झोपड़ी में वरोसी पर दूध उबल रहा था। तेज हवा के साथ वरोसी से उठी चिंगारी झोपड़ी के छप्पर में जा लगी। हवा तेज चलने के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास के दस और घरों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी अपने आसपास मौजूद संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। गांव वालों ने पंपिंग सेट चलाकर व बाल्टियों से पानी फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग प काबू पाया। वहीं इस बीच किसी ने दमकल कर्मियों को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर दमकल गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमान जताया जा रहा है कि आग से तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed