{"_id":"6161ddb18ebc3e4532012768","slug":"electricity-theft-caught-in-lineman-s-house-and-school-farrukhabad-news-knp657349237","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन के घर और विद्यालय में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन के घर और विद्यालय में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में संविदा लाइनमैन के घर और स्कूल समेेत तीन स्थानों पर कटिया डाल कर बिजली चोरी पकड़ी गई। विजिलेंस प्रभारी ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मानपुर पट्टी में विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र सहाय के साथ बिजली चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान मानपुर पट्टी गांव में संजय व उसके भाई जुगल किशोर के घर में कटिया डाल कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी।
इसी गांव में विजेंद्र के मुर्गी पालन केंद्र और बिजेंद्र के रामादेवी पब्लिक स्कूल गांव नूरपुर जसमई में बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस प्रभारी ने बताया कि संजय व उसका भाई जुगल किशोर बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है। लाइनमैन के घर में कटिया से चक्की चल रही थी। सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।