{"_id":"631f7460d7ac31414847da2a","slug":"electricity-substation-started-farmers-will-get-benefit-farrukhabad-news-knp7177917136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला विद्युत उपकेंद्र चालू, किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला विद्युत उपकेंद्र चालू, किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। गांव पहला में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण सोमवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया। उपकेंद्र से तीन फीडरों को जोड़ा गया है। विधायक ने कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली समस्या नहीं होगी।
सांसद व विधायक ने अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार से उपकेंद्र की क्षमता के बारे में जानकारी ली। उपखंड अधिकारी रामप्रवेश व अवर अभियंता रंगलाल पाल ने बताया कि उपकेंद्र से खुदागंज नलकूप, कैंटाह नलकूप व कैंटाह ग्रामीण सहित तीन फीडरों को जोड़ा गया है। इसमें 13 गांव शामिल हैं।
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस उपकेंद्र के चालू होने से कमालगंज उपकेंद्र का लोड कम होगा। कमालगंज उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को ओवर लोडिंग, ट्रिपिंग आदि की समस्या से राहत मिलेगी।