{"_id":"e53cd636f1590db2fa3ca2c0e86311d8","slug":"electricity-not-checking-till-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली तक न हो बिजली चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली तक न हो बिजली चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने दीपावली तक बिजली चेकिंग अभियान पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष को डाक से ज्ञापन भेजकर दीपावली के बाद चेकिंग अभियान में वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
गुरुवार को मोहल्ला नगला दीना स्थित जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि बिजली विभाग के अफसरों को ज्ञापन भेजकर दीपावली त्योहार तक बिजली चेकिंग अभियान पर रोक लगाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर दीपावली त्योहार तक बिजली चेकिंग अभियान में रोक लगाए जाने की मांग की। उपाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार पर बिजली चेकिंग अभियान चलाए जाने से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली चेकिंग अभियान की वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। इससे बिजली विभाग के कर्मचारी अवैध वसूली न कर सकें।
विज्ञापन
बैठक में जिला संगठन मंत्री दीपक राठौर, जिला कार्य समिति सदस्य विशाल शुक्ल, जिला सचिव श्याम राजपूत, मोहम्मद असलम, एएच नियाजी, अनीस अहमद, मोहित श्रीवास्तव, वीरेंद्र राठौर, मोहित यादव, कुरैशी खान और अन्नू वर्मा आदि मौजूद रहे।