{"_id":"f2bdf53fb797c3df474625aa60fb0c51","slug":"electricity-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार पर चेतावनी, दस हजार पर कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार पर चेतावनी, दस हजार पर कटेगा कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बिजली जलाने के रुपये दबा कर बैठने वालों के लिए बुरी खबर है। विभागीय अधिकारियों ने पांच और दस हजार तक के बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। इनसे वसूली के लिए छापामारी अभियान तेज होगा। जो उपभोक्ता बिजली के रुपये जमा नहीं करेंगे। उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र मेें बिजली विभाग के लगभग 50500 उपभोक्ता हैं। इनमें से 10 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर पांच से दस हजार रुपये की बकाएदारी हैं। इनको हर माह बिल भेजा जाता है। फिर भी वह रुपये जमा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे उपभोक्ताओें पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। पांच व दस हजार तक के बकाएदारों की सूची तैयार की गई है। इनसे राजस्व की वसूली के लिए डोर टू डोर छापेमारी अभियान विभागीय अधिकारी चलाएंगे।
विज्ञापन
एसडीओ राहुल बाबू कटियार का कहना है कि पांच हजार रुपये तक के बकाएदारों को चेतावनी दी जा रही है। सिर्फ 10 हजार रुपये या इससे अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अगर पांच हजार रुपये के बकाएदार धनराशि जमा नहीं करते है तो उनके भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अभियान में तेजी लाने के लिए सभी अवर अभियंताओं को एक्सईएन शहरी एसके शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।