{"_id":"5963ce714f1c1b95418b47fd","slug":"electricity-department-on-cash-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश लेस की राह पर चला बिजली विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश लेस की राह पर चला बिजली विभाग
farrukhabad
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मुद्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मोदी मंत्र कैशलेस की राह पर अब बिजली विभाग भी चल पड़ा है। कैश के लेनदेन को कम करने के लिए पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीनें मंगाई हैं। इन मशीनों को बिल जमा होने वाले कैश काउंटरों पर लगाया जा रहा है। उपभोक्ता कैश की जगह बैंक खाते से क्रेडिट, डेबिट कार्ड के माध्यम से सीधे बिजली बिल का भुगतान कर सकें। यह सुविधा उपभोक्ताओं को शीघ्र मिलनी शुरू होगी।
बिजली बिलों से विभाग में रोजाना भारी मात्रा में कैश एकत्र होता है। इन रुपयों को कड़ी सुरक्षा में बैंक में विभागीय अधिकारी भिजवाते हैं। कई उपभोक्ता बिजली बिलों का भुगतान चेक के माध्यम से करते हैं। जब चेक बैंक जाते हैं तो अक्सर उपभोक्ता के खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण हो जाते हैं। इससे उपभोक्ता से बकाएदारी वसूली नहीं हो पाती। चेक वापस आने के कई मामले सामने आते है।
कैश और चेक से बिजली बिलों का भुगतान लेने से बचने के लिए विद्युत वितरण खंड शहरी ने पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) चार मशीनें खरीदी हैं। इनमें से दो मशीनें डिवीजन कार्यालय में स्थित दो कैश काउंटरों, एक मशीन लालदरवाजा के पास स्थित कैश काउंटर और एक मशीन चौक के पास स्थित कैश काउंटर पर दी गई है। इस मशीन के माध्यम से उपभोक्ता अपने खाते से सीधे बिल का भुगतान विभाग को एटीएम क्रेडिट डेबिट कार्ड से कर सकता है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
चार मशीनें मंगाई हैं। इनको चलाने का प्रशिक्षण देने के बाद इनका उपयोग शुरू किया जाएगा। मशीन से निकलने वाली रसीद को उपभोक्ता कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी को देगा। तब कर्मचारी ऑनलाइन भुगतान की रसीद निकाल कर उपभोक्ता को उपलब्ध करा देगा।
राहुल बाबू कटियार, एसडीओ प्रथम