फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election results showed Mirror

चुनावी परिणामों ने दिखा दिया आइना

Tue, 03 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Election results showed Mirror

फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव की रविवार से क्रिश्चियन इंटर कालेज में चल रही मतगणना सोमवार दोपहर बाद पूरी हो गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे। शिकस्त पाने वाले प्रत्याशी चुपचाप मतगणना स्थल से घर की ओर चले गए।

विज्ञापन


जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशी का फूल मालाओं से स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य के कई प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। ब्लाक क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य की दूसरी सीट का परिणाम एक बूथ की वोट गणना रिपोर्ट समय से न मिलने के कारण देरी से घोषित हुआ।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लाक की प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य पद से 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें आशा ने 4330 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। दूसरे नंबर पर राखी को 3560 वोट मिले और तीसरे नंबर पर प्रतिभा अंसारी रहीं। इन्हें 3471 वोट मिले। कन्यावती को 3084 वोट, गिरजा देवी को 2192 वोट, अंजली को 101 वोट, गीता कटियार को 74 वोट, गुलसाना को 256 वोट, जितन्द्रा देवी को 50 वोट, भाजपा प्रत्याशी निहारिका पटेल को 1621 वोट, प्रीति को 138 वोट, महारानी को 617 वोट, मिथलेश कटियार को 820 वोट, रजनी कटियार को 860 वोट, रजनी उर्फ लता को 142 वोट, रुक्मिणी को 1006 वोट, रेशमादेवी को 280 वोट, विजय सिंह को 203 वोट, विमलादेवी को 1925 वोट और शंकुतला देवी को 151 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed