फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election

सात समितियों पर निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
election
फर्रुखाबाद। सहकारी समितियों में गुरुवार को अध्यक्ष पद पर चुनाव कार्यक्रम घोषित था। सभी सात समितियों निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। इनमें पांच पर भाजपा व दो समितियों पर सपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे तक दावेदारों ने नामांकन किया। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। तीन बजे से मतदान होना था। सभी समितियों में एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। कमालगंज की तीन समितियों के अलावा कायमगंज दक्षिणी व राजेपुर के गांव गांधी की समिति में भाजपा का अध्यक्ष बना, जबकि मोहम्मदाबाद की साधन सहकारी
विज्ञापन

समिति नीबकरोरी व नवाबगंज की बराबिकू समिति में सपा से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। एडीसीओ विनोद कटियार ने बताया कि सात समितियों पर अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। सभी दावेदार निर्विरोध निर्वाचित होने से मतदान नहीं कराया गया। जहानगंज में चुनाव के दौरान मौजूद रहे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व सहकारिता चुनाव प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि सभी जगह भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों के अध्यक्ष पद का गुरुवार को निर्वाचन हुआ। किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पद के लिए रावेंद्र कटियार की पत्नी अर्चना व मधवापुर के सहकारिता नेता कश्मीर सिंह राजपूत ने नामांकन पत्र भरा। कश्मीर सिंह के पर्चे में प्रस्तावक वह स्वयं थे। इसके कारण उनका पर्चा निर्वाचन अधिकारी पंचायत सचिव आदित्य वर्मा ने निरस्त कर दिया। अर्चना कटियार लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं।

साधन सहकारी समिति चुनूपुर गढ़िया में एक ही नामांकन पत्र आने से निर्वाचन अधिकारी एडीओ सांख्यिकी आलोक दुबे ने रामौतार दिवाकर को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। थाना मोहम्मदाबाद व ताजपुर चौकी के पुलिस बल मौजूद रहा। प्रधान दिलीप व पूर्व प्रधान अवनीश शर्मा लालू भी रहे। साधन सहकारी समिति महरूपुर बीजल में महेश चंद्र की पत्नी रामकली कटियार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed