{"_id":"7a7fcdeb2dfe3a38c371f3dfa6a6680e","slug":"election-day-assembly-resolution-targeting-shuffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प दिवस सभा में साधा चुनावी निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प दिवस सभा में साधा चुनावी निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी जन-जन के नेता थे। जनता की समस्याओं का निदान कराने में उन्हें महारथ हासिल थी। ये विचार वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 19वीं पुण्यतिथि पर भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित संकल्प दिवस सभा के दौरान व्यक्त किए। सभा के दौरान विधानसभा चुनाव 2017 पर भी निशाना साधा गया।
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि फर्रुखाबाद को अलीगंज न बनने दें। अलीगंज आतंक का पर्याय है। वहां लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। करीब 200 करोड़ रुपये की जमीनों पर कब्जे हुए हैं। इस बार पंचायत चुनाव नहीं हुए, बल्कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। पूरी यूपी में यही आलम रहा। यूपी में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी संकल्प लेकर जाएं कि जिले की चारों सीटें भाजपा को जितानी हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम आयोजक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में 147 वोटों से मिली हार का दर्द आज भी है। इस बार सभी सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि फर्रुखाबाद में पार्टी के अंदर विश्वास का संकट है। इसे दूर करना होगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुशील शाक्य, कुलदीप गंगवार, भाष्करदत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. भूदेव राजपूत और प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया। संचालन रमेशचंद्र त्रिपाठी और अध्यक्षता रामचंद्र कुशवाह ने की। इस अवसर पर प्रधान चित्रा अग्निहोत्री, देवीसहाय पालीवाल, अरुण प्रकाश तिवारी, राजेशानंद पांडेय, राजू पांडेय, अजीत पांडेय, संजय गर्ग, राघवेंद्र सिंह रामू, सुधांशुदत्त द्विवेदी, डा. हरिदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार, जिला पंचायत सदस्य पति विजय सोमवंशी और नागेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।