{"_id":"5ea47d998ebc3e90561072e1","slug":"electicity-farrukhabad-news-knp557043397","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था की ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था की ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जानी हकीकत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत कर जिले की बिजली व्यवस्था और समस्याओं पर चर्चा की। सांसद, सदर व भोजपुर विधायक ने कई मामले उठाए। ऊर्जामंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों का शीघ्र निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है।
ऊर्जामंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा की भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ एक्सईएन शहरी आरबी यादव, भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के साथ एक्सईएन हरिवरन सिंह, कायमगंज से भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के साथ एक्सईएन एसके अग्रवाल व अमृतपुर से भाजपा विधायक सुशील शाक्य के साथ एसडीओ शरद प्रताप की ड्यूटी लगाई गई। मोबाइल पर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ऊर्जा मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जिले की बिजली आपूर्ति के संबंध में हकीकत जानी और समस्याओं का सुना।
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क पर लगे पोल लगे होने और खुले में ट्रांसफार्मर रखे होने की समस्या उठाई। सदर विधायक ने अंडरग्राउंड विद्युतीकरण को बजट पास न होने का मामला उठाया। भोजपुर विधायक ने ग्रामीण इलाकों में उपकेंद्रों का अधूरा निर्माण पड़ा होने की समस्या उठाई। अधिकारियों ने भंडार गृह में सामग्री न होने का मामला उठवाया।
विज्ञापन
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सड़क पर लगे पोल और खुले में रखे ट्रांसफार्मर की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने धन न होने से अभी अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के प्रस्ताव पास न होने की बात कहीं। जो उपकेंद्र अधूरे पड़े है, उनका निर्माण जल्द पूरा करवाने का आश्वावन दिया है। भंडार गृह में भी 15 मई तक सामग्री भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। किसानों के लिए नलकूप फीडर अलग से चालू किए गए हैं। उन फीडरों पर बगैर कटौती बिजली दी जाए। अगर किसी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाए।