फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elder brother, mother including four will be reported in brother's murder

छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई, मां समेत चार के खिलाफ होगी रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Elder brother, mother including four will be reported in brother's murder
मुख्य विकास अधिकारी ने रुपये के विवाद में छोटे भाई की हत्या में बड़े भाई, मां समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश मोहम्मदाबाद कोतवाल को दिया है। इसमें बड़े भाई पर हत्या करने और मां समेत अन्य पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसरपुर गांव निवासी देवराज सिंह राठौर ने गांव के रामकिशोर, मां प्रेमवती, आमेंद्र सिंह व रोहित के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की थी।
विज्ञापन

इसमें कहा कि गांव के रहने वाले रामकुमार ने अपनी जमीन 21 सितंबर 2019 को उसे बेची थी। जमीन की जो कीमत रामुकमार को दी थी। वह रामकुमार ने अपने बड़े भाई रामकिशोर की पत्नी रीतादेवी (भाभी) के पास जमीन बिक्री के रुपये रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी 2020 को रामकिशोर अपनी पत्नी रीता देवी पर आरोप लगाकर छोटे भाई रामकुमार से झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान रामकिशोर ने उत्तेजित होकर रामकुमार के सिर में लाठी मार दी।
इससे रामकुमार की मौत हो गई। छोटे पुत्र की हत्या से बड़े पुत्र रामकिशोर को बचाने के लिए मां प्रेमवती ने अन्य लोगों के सहयोग से रामकुमार का शव को गायब करवा दिया।

घटना की जानकारी होने पर देवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
अर्जी पर सुनवाई के दौरान पीड़ित के अधिवक्ता विजय कुुमार शर्मा ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने के बाद सीजेएम ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को घटना की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed