{"_id":"9dccbee5846a9d84b11088d282fbe9af","slug":"eighth-in-the-temple-drew-crowds-shitala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर शीतला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर शीतला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में शीतला अष्टमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। पर्व
विज्ञापन
को देखते हुए मंदिर के बाहर मेला भी लगाया गया था। मेले में बच्चों ने जमकर
खरीददारी की। भीड़ के चलते सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा।होली के
आठवें दिन शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर महिलाएं घर में
भोजन बनाकर मां शीतला देवी को भोग लगाती हैं। पर्व पर
शुक्रवार सुबह से ही बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर में महिलाओं का आना शुरू हो गया। मंदिर में भारी भीड़ के चलते लाइन लगाकर प्रसाद चढ़वाया गया। भक्तों ने मां शीतला देवी का पूजन-अर्चन कर मनौती मांगी। बच्चों ने मेले में लगी दुकानों पर जमकर खिलौने खरीदे। वहीं महिलाएं चूड़ी, बिंदी और अन्य कास्मेटिक का सामान खरीदती नजर आईं। मुख्यमार्ग पर बने मंदिर
में भीड़ उमड़ने के चलते फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर जाम भी लगता रहा। भीड़ को देखते हुए भी मंदिर के बाहर पुलिसबल तैनात नहीं किया गया था।