फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight vehicles seized, 15 of the invoice

आठ वाहन सीज, 15 का चालान

Wed, 30 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eight vehicles seized, 15 of the invoice

फर्रुखाबाद। दो डग्गामार वाहनों की भिड़ंत के बाद बुधवार को प्रशासन जागा तो आठ वाहन सीज कर 15 का चालान कर दिया। वहीं, बस को थाने ले जाने को लेकर एआरटीओ और दरोगा में नोकझोंक भी हो गई।

विज्ञापन


मऊ दरवाजा क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर पिकअप और प्राइवेट बस की भिड़ंत में महिला समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। बुधवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने अफसरों के साथ बैठक कर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, एआरएम संजीव यादव, एआरटीओ देवमणि भारती, कोतवाली पुलिस के साथ रोडवेज बस अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने बस अड्डे के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर प्राइवेट बसें खड़ी देख ड्राइवरों को खोजा तो वे सब नदारद थे। चालकों के न मिलने पर एक अन्य बस के ड्राइवर को बुलाकर एक बस थाने भिजवा दी गई। दूसरे बस को ले जाने को लेकर एआरटीओ और एसएसआई मेें नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बस की देखभाल के लिए सिपाही को तैनात कर दिया गया। इसके बाद टीम लालगेट के पास पहुंची। यहां रोडवेज बस अड्डे के पास में प्राइवेट बस अड्डे के लोग दिल्ली और राजस्थान के लिए बस की बुकिंग कर रहे थे। टीम के सदस्यों ने इनको हटाने की जहमत तक नहीं की।


इसके बाद टीम ठंडी सड़क की ओर पहुंची। टीम के आने की सूचना पर वाहन चालकों ने अपने अपने रास्ते बदल दिए। हालांकि, टीम ने ठंडी सड़क पर दो डग्गामार जीपों को पकड़ कर चौकी भिजवाया। इस दौरान आठ वाहनों को सीज कर 15 वाहनों का चालान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed