फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight injured after tractor-trolley overturned in a ditch

ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटने से आठ घायल

Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight injured after tractor-trolley overturned in a ditch
गांव झब्बूपुर के पास खाई में पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर के पुल के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर काजी निवासी अशोक की बुआ की मौत हो गई थी। इससे उनके परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मौसेना जा रहे थे। अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर स्थित पुल के पास ट्रैक्टर-टॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इससे ट्रॉली में बैठे लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। इससे चीखपुकार मचने लगी।
विज्ञापन

राहगीरों ने ट्रॉली में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घायल रामवती (55), रामकली (65), विनीता (30), रविकांत (35), रामप्रकाश (70), कप्तान सिंह (50), राजेश्वरी (45), संतरा (50) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामवती, रामकली, विनीता को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में 15 से अधिक लोग चुटहिल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed