{"_id":"5e26fce68ebc3e4b5f2a2b58","slug":"education-farrukhabad-news-knp539725943","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर शिविर में खोज के संकेत, टेंट लगाने का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर शिविर में खोज के संकेत, टेंट लगाने का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रेंजर शिविर में टेंट लगाए बैठी छात्राएं व खड़े शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कृष्णादेवी बालिका डिग्री कालेज में रेंजर शिविर में छात्राओं को खोज के संकेत, टेंट लगाने समेत अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूम मचाई।
कृष्णादेवी बालिका डिग्री कालेज में मंगलवार को रेंजर शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ स्काउट गाइड के मुख्यायुक्त विनोद गुप्ता व प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने किया। लीडर ट्रेनर भारती मिश्रा ने रेंजर टीम को ध्वज शिष्टाचार, खोज के संकेत, टेंट लगाना, फूड प्लाजा, नियम, प्रतिज्ञा की जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि रेंजर के रूप देश सेवा, समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। ट्रेनर गौरी कुशवाहा ने कैंप फायर, हाइक, गांठ बांधने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानाचार्य डा. महिपाल ने सदैव सतर्क रहने की प्रेरणा दी। कॉलेज की टीम प्रभारी सीमा मिश्रा ने छात्राओं को टोली निर्माण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी टोली के साथ सहयोग करते हुए काम करना चाहिए। कैंप फायर के तहत छात्राओं ने शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूम मचाई। इस दौरान पंकज यादव, दामिनी गुप्ता, अंबिका तिवारी, स्वेच्छा पांडेय, दिव्या भदौरिया, अनामिका, रुचि राजपूत, संध्या देवी, शिल्पी देवी, साक्षी कटियार, पूर्णिमादेवी, सोनू मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।