फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   education

महंगी शिक्षा की वजह से होता प्रतिभाओं का पलायन

Tue, 07 Jan 2020 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
education
निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सोलहवें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने ‘भारत में प्रतिभा पलायन समस्या’ विषय पर विचारों को लिपिबद्ध किया। अधिकांश प्रतिभागियों का मत है कि महंगी शिक्षा प्रतिभा पलायन की बड़ी वजह है।
विज्ञापन

शहर के स्टेट बैंक गली स्थित एयर होस्टेस एकेडमी में अलग-अलग सत्रों में प्रतिभागियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागी कल्पना त्रिवेदी ने अपने निबंध में कहा कि देश में शिक्षा दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही है। लोग शिक्षा ऋण लेकर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की पढ़ाई करते हैं। बाद में योग्यता अनुसार काम नहीं मिलता। बीटेक, एमबीए किए छात्र 10-15 हजार रुपये महीने में नौकरी करने को मजबूर हैं। हर्ष दुबे ने लिखा कि अपने देश में प्रतिभाएं काम करती हैं। उससे जो धन मिलता है, उसका 30-40 फीसदी टैक्स के रूप में देना होता हैै। यदि टैक्स मुक्त हो, तो प्रतिभाओं का पलायन रुके। कल्पना त्रिवेदी, रानी तबस्सुम, सोनी गुप्ता, जाहनवी वर्मा, कुशाग्र सक्सेना, मोहम्मद इरफान, शिवांश श्रीवास्तव, शेखर, हिमानी राठौर, सबा रहमानी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक डा. कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर एवं सुनील सक्सेना रहे। व्यवस्था समिति अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, मयंक मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी आदि ने देखी। 16 जनवरी को प्रात: नौ बजे सरस्वती भवन में परिणामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed