फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Educate farmers to become prosperous farmers

शिक्षित किसान ही बन सकता उन्नतिशील कृषक

Mon, 23 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Educate farmers to become prosperous farmers

मोहम्मदाबाद। राजेंद्र नगर महोत्सव में दूसरे दिन कृषि विकास एवं पशु प्रदर्शनी के साथ ही किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेतीबाड़ी कर किसान अधिक लाभ लें। दूसरे दिन के महोत्सव का शुभारंभ सचिन यादव ने राजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

विज्ञापन


गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. महेंद्र पाल ने किसानों को समय से फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। कहा कि किसान दलहनी, तिलहनी और धान की फसलें करें। किसान पशुपालन अवश्य करें। आक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग न करें। इससे पशुओं में बांझपन पैदा होता है। इंजेक्शन वाले पशुओं का दूध पीने से लोगों में कई तरह के रोग भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने गेहूं की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षित किसान ही उन्नतिशील कृषक बन सकता है। खेतीबाड़ी के बारे में कृषि विभाग से जानकारी प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से खेती करें। इससे किसानों को ज्यादा लाभ होगा। गोष्ठी का संचालन भोला यादव और अध्यक्षता मनमोहन मिश्र ने की। इस अवसर पर राजेंद्र नगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन यादव उर्फ लव, विधायक अजीत कठेरिया, अनूप पालीवाल, सतेंद्र यादव, प्रदीप यादव, शिवनाथ सिंह यादव, संतोष कुमार यादव, विवेक यादव, कृष्णपाल और रामसिंह सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed