{"_id":"5f36c8c28ebc3e3ce407b1bf","slug":"e-rickshaw-entered-the-city-jammed-many-times-a-day-farrukhabad-news-knp576915524","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में घुसे ई-रिक्शे दिन में कई बार लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में घुसे ई-रिक्शे दिन में कई बार लगा जाम
विज्ञापन
शहर के चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर में घुसे ई-रिक्शे, दिन में कई बार लगा जाम
फर्रुखाबाद। पुलिस की लापरवाही से शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को ई-रिक्शे घुस गए। इसके चलते चौक, रेलवे रोड, घुमना, लालगेट व लोहाई रोड पर कई बार जाम लगा। उमसभरी गर्मी में जाम से लोग परेशान हो गए। कई जगहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद रहे।
शहर को जाम से निजात दिलवाने के लिए यातायात प्रभारी देवेश की अगुवाई में 19 से अधिक स्थानों पर होमगार्ड व पीआरडी के अलावा ट्रैफिक के जवान तैनात किए जाते हैं। इसके बाद भी शुक्रवार को फतेहगढ़ से लेकर शहर में जगह-जगह जाम लगा और लोग गर्मी में फंसकर बेहाल हो गए।
ई रिक्शा के शहर के मार्गों में घुसने से लोग परेशान हुए। इससे रेलवे रोड से लेकर चौक, तिकोना, घुमना में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि गलियों से घुसकर ई रिक्शा मुख्य बाजार में पहुंच गए। इससे कई बार जाम लगा। सभी प्रमुख जगहों पर फोर्स तैनात था।