{"_id":"6081bcd38ebc3ea80a0b2f3e","slug":"e-rickewa-chalak-ne-peeta-farrukhabad-news-knp6248894161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली बात पर कुछ दबंगों ने एक रिक्शा चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चीता मोबाइल का हूटर सुनकर दबंग मौके से भाग गए। पीड़ित ने अपनी बात बताई, मगर उन्होंने हड़का कर भगा दिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर निवासी राहुल कटियार ई-रिक्शा चलाता है। शाम करीब साढ़े छह बजे लाल सराय में लिंजीगंज मोड़ के पास ई-रिक्शा खड़ा करके वह सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान पीछे से कुछ वाहन आने पर जाम सा लग गया। एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रिक्शा हटाने को कहा, तो विवाद हो गया। बाइक सवारों ने रिक्शा चालक को थप्पड़ मार दिए। रिक्शा चालक राहुल कुछ आगे बढ़ा, तो उसने युवकों से अप्रिय शब्द कह दिए। इतने में बाइक सवार युवक आपा खो बैठे। उन्होंने राहुल को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्टों से पीटा।
मारपीट के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। घटना के वक्त ही चीता मोबाइल बाइक सायरन बजाती हुई आई, तो बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित राहुल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, मगर उन्होंने भीड़ लगाने की बात कहकर हड़काते हुए ई-रिक्शा चालक को भगा दिया। घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी, तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।