फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   e hospital

लोहिया, लिंजीगंज और आठ सीएचसी बनेंगे ई-अस्पताल

Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
e hospital
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल का गेट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लिंजीगंज और जिले की आठ सीएचसी का ई-अस्पताल के रूप में चयन हुआ है। इनमें पेपरलेस काम शुरू किया जाएगा। मरीज का पूरा डाटा ऑनलाइन होगा। डॉक्टर अपने चैंबरों में कंप्यूटर पर ही दवा लिखेंगे। मरीज ई-कार्ड से दवा लेंगे और सभी जांचें भी करवा सकेंगे। कागज का काम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले का लोहिया अस्पताल, लिंजीगंज के अलावा बरौन, राजेपुर, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कंपिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन ई-अस्पताल में किया गया है। अब इनको पूरी तरह कंप्यूटरीकृत कर दिया जाएगा। अस्पताल का पूरा डाटा विशेष सॉफ्टवेयर में दर्ज होगा। मरीजों का ई-कार्ड बनेगा। इससे आगे चलकर किसी भी काम के लिए बजट मिलने के बाद होने वाली मनमानी भी रुकेगी।
विज्ञापन

मरीज का ई-कार्ड बनेगा। जिसमें उनका एक पंजीकरण नंबर होगा। अस्पताल में डॉक्टर से लेकर सभी स्थानों पर मरीज को कार्ड का सिर्फ नंबर बताना होगा। यही नहीं मरीज के इलाज का पूरा डॉटा सॉफ्टवेयर पर मौजूद होगा। लिहाजा प्रदेश के किसी भी ई-अस्पताल में दिखाते वक्त डॉक्टर को पिछले इलाज की आसानी से जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंजीगंज अस्पताल को ई-अस्पताल बनाने के लिए 26 लाख रुपये का बजट मिल गया है। इसी के अनुरूप व्यवस्थाएं जुटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बजट आचार संहिता लगने से पूर्व ही स्वीकृत हो चुका था।
सॉफ्टवेयर पर कैसे काम किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियन, दवा वितरक कर्मियों आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। सभी कर्मियों को प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन काम शुरू किया जाएगा।

लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि ई-अस्पताल होने के बाद मरीज के साथ डॉक्टर को भी सहूलियत होगी। मरीज पर्चा खो देता, तो पिछली दवाएं भी बता नहीं चल पातीं। कागजों में खर्च के साथ समय भी बर्बाद होता है। अस्पताल का पूरा लेखा जोखा कोई भी ऑनलाइन देख सकेगा। आचार संहिता हटने के बाद बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed