{"_id":"5c7429c2bdec227378303abf","slug":"dwelling-on-examinations-of-all-parties-to-stop-copying-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकने के लिए सचलदलों का केंद्रों पर डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल रोकने के लिए सचलदलों का केंद्रों पर डेरा
Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र समय से खोले जाने की घटना के बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। सोमवार को इंटर के गणित विषय के पेपर में सचलदल कुछ केंद्रों पर डेरा जमा जमाए रहे। इससे परीक्षा केंद्र के स्टाफ और केंद्र व्यवस्थापक परेशान रहे। बीएसए ने नकल होने की आशंका पर केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकार्डर चेक किए, लेकिन उनको नकल होते नहीं मिली।
सोमवार सुबह की पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा वर्ग की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 353 परीक्षार्थियों में से 342 उपस्थित हुए और 11 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम पाली में इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा हुई। सचलदल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक टीम के साथ राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज पहुंचे। इस केंद्र पर भौतिक विज्ञान के पेपर में समय से पूर्व प्रश्नपत्र का बंडल खोल दिया गया था। इस केंद्र पर डीआईओएस काफी देर तक टीम के साथ बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने भदंत विजय सोम इंटर कालेज संकिसा, राजाराम इंटर कालेज अचरा, मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर वह टीम के साथ कुछ देर तक बैठे रहे।
सचलदल प्रभारी बीएसए रामसिंह ने टीम के साथ राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज फतेहगढ़, रखा इंटर कालेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। जनता इंटर कालेज भरखा में नकल होने की आशंका पर बीएसए ने सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्ड चेक किए। इसके बाद कमरों में पहुंच कर सिटिंगप्लान देखा। शांती देवी रघुराज सिंह इंटर कालेज कुबेरपुर में बीएसए बैठे रहे।
विज्ञापन
सचलदल प्रभारी राजीव मिश्रा ने नवाबगंज और प्रधानाचार्य महेश चंद्र पाल के सचलदल ने कमालगंज क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। महेश चंद्र पाल ने मैकूलाल इंटर कालेज सिरौंज में अपने सामने प्रश्नपत्र का बंडल खुलवा कर परीक्षा शुरू कराई। पुत्तूलाल गोमती देवी इंटर कालेज जहानगंज में सचलदल प्रभारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर नहीं मिले। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, शक्ति सैनिक इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में 65 में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। मेेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज में 55 में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि जिन केंद्रों पर नकल होने की आशंका थी, वहां पर सचलदलों को बैठाया गया। गणित विषय की परीक्षा में किसी भी केंद्र पर नकल करता हुआ कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।