{"_id":"6876e8024fe4083560903b7ca37c2aba","slug":"durwasha-rishi-ashram-pier-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्वाषा ऋषि आश्रम घाट पर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्वाषा ऋषि आश्रम घाट पर की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। समर्थ सामाजिक संस्था की ओर से पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न स्कूलों को छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्था अध्यक्ष ने रोहित सफ्फड़ ने कहा कि 3 जनवरी को अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
क्लीन फर्रुखाबाद ग्रीन फर्रुखाबाद के तहत समर्थ सामाजिक संस्था ने रविवार को पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम घाट पर सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में अमन तारा पब्लिक स्कूल, वीएन दुबे मेमोरियल स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, ब्लू वेल पब्लिक स्कूल और रामानंद बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं और संस्था के सदस्यों ने घाट पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही घाट किनारे मिली अपशिष्ट सामग्री का भू विसर्जन किया। संस्था अध्यक्ष रोहित सफ्फड़ ने कहा कि क्लीन फर्रुखाबाद ग्रीन फर्रुखाबाद के तहत संस्था की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रत्येक रविवार को संस्था सफाई अभियान चलाएगी। 3 जनवरी से सफाई वाले स्थानों पर संस्था की ओर से पौधरोपण कराया जाएगा। इस अवसर पर सचिव वीना जालान, उपाध्यक्ष करुणानिधि अग्रवाल, अश्वनी जैन और छाया गुप्ता आदि मौजूद रहीं।