{"_id":"77461c5afc5d1a7aa437893e8ef0c61e","slug":"due-to-the-temple-and-forehead-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी होने पर विजय ने मंदिर में माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी होने पर विजय ने मंदिर में माथा टेका
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक के वार्ड संख्या तीन के जिला पंचायत सदस्य सीट पर 2930 वोटों से जीते विजय यादव का मतगणना केंद्र से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव चिह्न घोड़े पर सवार होकर विजय यादव ने शीतला देवी मंदिर पहुंच कर माथा टेका।
विज्ञापन
विजय यादव ने 7126 मत लेकर दृगपाल को 2930 मतों से हराकर विजय हासिल की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों का हुजूम मतगणना केंद्र के बाहर पहुंच गया। विजय यादव के केंद्र से बाहर आते ही समर्थकों ने उन्हें गोद में उठा लिया।
विज्ञापन
विजय यादव समर्थक अपने चुनाव चिह्न घोड़े पर बैठकर बढ़पुर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान संजय शुक्ला, प्रमोद यादव, पंकज शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अजय यादव, रिजवान, विजय, आलोक दीक्षित समेत कई समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन