{"_id":"582f40aa4f1c1bfe518fddf3","slug":"due-to-no-cash-tilak-ceremony-phostponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये न मिलने पर नहीं जा सका तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से रुपये न मिलने पर नहीं जा सका तिलक
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
शादी का कार्ड दिखाती मोहिनी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा नवाबगंज और मंझना से शादी के लिए रुपये न निकलने से गांव नगला दमू में कन्या का तिलक चढ़ने के लिए नहीं जा सका। पीड़ित पिता बेटी के साथ इन शाखाओं में शादी के कार्ड लेकर गया लेकिन प्रबंधकों ने उसे टरका दिया।
पिता ने बताया कि अब 23 नवंबर को बेटी की बारात आएगी और ऐसे में यदि बैंक से रुपये न निकले तो शादी में भी दिक्कत आ सकती है।
नगला दमू निवासी जय सिंह ने पुत्री मोहिनी की शादी जिला एटा थाना दरियावगंज के गांव श्रीनगला निवासी ब्रह्मानंद के पुत्र रॉबिन के साथ तय है। 18 नवंबर को पुत्री का तिलक लेकर जाना था। इसको लेकर जय सिंह शुक्रवार को बेटी मोहिनी के साथ शादी का कार्ड लेकर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नवाबगंज पहुंची।
यहां शाखा प्रबंधक ने कैश न होने की बात कहकर उसे टरका दिया। इसके बाद जय सिंह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक मंझना पहुंचे। जयसिंह ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ने उसे रुपये नहीं दिए और भगा दिया। उसने बताया कि रुपये न मिलने के चलते उसकी बेटी का तिलक कार्यक्रम नहीं हो सका।
विज्ञापन
अब 23 नवंबर को बेटी की बारात आएगी। ऐसे में अगर उसे बैंक से रुपये न मिले तो उसे शादी की तैयारियों में भी दिक्कत उठानी पड़ेगी। जय सिंह ने जिलाधिकारी से रुपये दिलवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक पीसी दीक्षित ने बताया कि लगाया गया आरोप गलत है। बैंक में कैश ही नहीं है तो दें कहां से। कैश आने पर ही दिया जाएगा।