{"_id":"68642fecdeb1916fc9071256","slug":"due-to-increase-in-water-level-crop-erosion-has-started-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-126278-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जलस्तर में बढ़ोतरी से खेतों का कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जलस्तर में बढ़ोतरी से खेतों का कटान शुरू
विज्ञापन
अमृतपुर। बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से होने लगा है। गांव गोटिया का रकवे से 15 किसानों की करीब 20 बीघा से अधिक उपजाऊ जमीन कट गई है। लेखपाल ने जांच कर तहसील में सूचना दी है।
मंगलवार को नरौरा बांध से गंगा में 126000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को गंगा का जलस्तर 135.60 मीटर दर्ज किया गया था, जोकि बढ़कर 135.65 मीटर पर पहुंच गया। गंगा किनारे के गांव तीसराम की मड़ैया, गौटिया, चाचूपुर के पास खेतों में पानी पहुंच गया है। तीसराम की मड़ैया निवासी विनोद, देशराज, राजेश, चंद्रपाल, राजकुमार, सुमित, राजाराम, रामऔतार, पिंटू, रवि, शिव सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार की जमीन गांव गौटिया के रकबे में है। करीब 15 किसानों की 20 बीघा से अधिक जमीन गंगा की बाढ़ से कट गई है।
सूचना पर लेखपाल आशीष यादव गांव पहुंचे। उन्हाेंने किसानों के साथ कटान होते देखा। नक्शा देख कर किसानों की कटी जमीन की सूची बनाई। लेखपाल ने बताया कि गांव में 39 परिवार रहते हैं। इसमें आठ परिवार झोपड़ी व 31 परिवार पक्के मकान में निवास करते हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के आने-जाने के लिए नाव की भी व्यवस्था कर दी गई है। ज्यादा पानी होने पर नाव चलाई जाएगी। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर बिलोगेज चल रहा है। खो, हरेली, रामनगर बैराज से 8341 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।