{"_id":"e49e1792a0f0371f5cf70168e54b83b5","slug":"dual-voters-went-to-the-rulers-scissors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे वोटरों पर चली हाकिमों की कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे वोटरों पर चली हाकिमों की कैंची
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी का सेहरा बांधने के लिए पुख्ता जुगाड़ को पलीता लग गया है। जीत
विज्ञापन
हासिल करने के लिए दावेदारों ने ग्राम पंचायतों में दोहरे वोट बनवा लिए थे।
यह पकड़ में आ गए हैं। इनको सूची से उड़ा दिया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण
के अंतिम दौर में एक बार फिर से महीन जांच की जा रही है।
कोकापुर ग्राम पंचायत में दावेदारों ने 75 दोहरे वोट बनवा लिए। इतने मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में वोटर बना दिया गया था। मिस्तनी ग्राम पंचायत में भी यही खेल खेला गया। यहां वार्ड एक व दो में दोहरे वोटर थे। इनकी तादाद 125 के करीब थी। ग्राम पंचायत बिल्सड़ी में भी दावेदारों ने अपने समर्थकों के दोहरे वोट बनवा लिए। मतदाता सूची
पुनरीक्षण में इनकी संख्या 200 के करीब थी। जांच के बाद इन वोटों को सूची से अलग कर दिया गया। इनके अलावा और भी ग्राम पंचायतों में यह खेल खेला गया। वहीं जिले की 17 ग्राम पंचायतों में आबादी से अधिक वोट का मामला सामने आ चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटों के फिल्टर के बाद यह सूची निर्वाचन कार्यालय को भेजी थी। इसकी भी जांच की जा रही है।
सियासत के दिग्गजों ने भी क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायतों में वोट बनवा लिए। यह शहर व ग्राम पंचायत, दोनों की सियासत करते हैं। इनकी भी मॉनीटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही बीएलओ को दोहरे वोटरों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।
मतदाताओं के मकान गायब
2010 की मतदाता सूची में कई खामियां है। इन्हें दुरुस्त करने के लिए 18 जून को बीएलओ को मतदाताओं की सूची दी गई थी। इन्होंने अभी तक पंचस्थानि निर्वाचन कार्यालय को संशोधन की रिपोर्ट ही नहीं दी है। सूची में 1567 मतदाताओं के नाम के सामने मकान नंबर दर्ज नहीं था। 321 मतदाताओं के सामने महिला या पुरुष नहीं लिखा था। 366 मतदाताओं की उम्र 16 साल से कम दर्शाई गई थी।
पुनरीक्षण में खामी मिली तो नपेंगे बीएलओ
पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यकम की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। बढ़पुर, मोहम्मदाबाद व कमालगंज विकास खंड में अभी तक 75 फीसदी ही सत्यापन हो पाया है। कायमगंज एसडीएम बीडी वर्मा ने कहा कि पुनरीक्षण में खामी मिलने पर बीएलआ नपेंगे।
समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी बढ़पुर, मोहम्मदाबाद व कमालगंज ने 75 फीसदी सत्यापन होने की जानकारी दी। बाकी विकास खंडों में 90 फीसदी सत्यापन हो चुका है। यह कार्यक्रम 13 जुलाई तक चलना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय को नहीं मिली है। उन्होंने
कहा कि संशोधन व अपमार्जन ऑनलाइन किया जाएगा। बीएलओ डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की सूची अलग से तैयार कर लें। कायमगंज एसडीएम बीडी वर्मा ने कहा कि 13 जुलाई तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
इस दौरान एसडीएम प्रेमनाथ के अलावा विमला देवी, शिवप्रकाश, डा. पुष्प कुमार, देवेंद्र वर्मा, विजेंद्र पाल,सुरेंद्र सिंह, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।