{"_id":"973025e772271bbfeae376f30216979d","slug":"drunken-soldiers-indecency-of-women-in-the-kalindi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुत फौजियों ने कालिंदी में महिलाओं से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुत फौजियों ने कालिंदी में महिलाओं से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर से दिल्ली जाने वाली कालिंदी ट्रेन में शनिवार को नशे में धुत फौजियों ने महिलाओं से अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों फौजियों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया। जांच में सैनिकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कन्नौज स्टेशन से दो महिलाएं दिल्ली जाने के लिए महिला बोगी में बैठी थी। फतेहगढ़ स्टेशन पर दो सैनिक नशे की हालत में बोगी में चढ़ गए। इन सैनिकों ने बोगी में बैठी महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी। इसको लेकर यहां पर मौजूद कुछ लोगों ने रेलवे की हेल्पलाइन में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
ट्रेन के फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ चौकी प्रभारी आरपी सिंह और जीआरपी एसओ राजेश कुमार दुबे ने फोर्स के साथ बोगी में जाकर दोनों सैनिकों को पकड़ लिया। इनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया। यहां पर दोनों सैनिकों के नशे में होने की पुष्टि डा. राजकिशोर ने की।
विज्ञापन
जीआरपी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सैनिकों का दफा 34 में चालान कर थाने से जमानत दे दी गई। सेना के अफसरों को इसकी सूचना दी गई थी। उनके आने पर दोनों सैनिकों को उनके हवाले कर दिया। महिलाओं से अभद्रता होने की शिकायत नहीं थी। बोगी पर कब्जा करने के लिए सैनिक यात्रियों को बोगी से उतार रहे थे। उनके पास किसी महिला ने तहरीर नहीं दी।