फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver shot dead in land enmity

जमीन की रंजिश में चालक की गोली मार कर हत्या

Sat, 09 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Driver shot dead in land enmity
ोहिया अस्पताल में विकास की पत्नी को संभालते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जमीन की रंजिश में युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोहिया अस्पताल में पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। बड़े भाई ने गांव के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर के मजरा ज्ञानपुर निवासी विकास अग्निहोत्री (35) का कुछ लोगों से जमीन का विवाद था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे विकास घर से निकल रहे थे। इस दौरान मकान के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। विकास के सीने में गोली लगी थी। परिजन उन्हें पौने आठ बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बड़े भाई रामसनेही अग्निहोत्री ने बताया कि गोली लगने पर विकास घर के अंदर भागे और उनके (रामसनेही) ऊपर गिर पड़े। गोली मारने वालों के नाम बताकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास दो भाइयों में छोटा था। दो बच्चों में देव (12) और राशिका (6) हैं। पत्नी सीमा उर्फ सिम्मी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। विकास खेती करते थे। खेतों पर काम न होने पर वह वाहन चलाते थे। सूचना पर थाना हरपालपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed