{"_id":"6002dccf8ebc3e31f65e3e70","slug":"driver-injured-in-road-accident-farrukhabad-news-knp6062278109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में घायल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में घायल चालक की मौत
विज्ञापन
हरिनाम सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
मार्ग दुर्घटना में घायल चालक की मौत
फर्रुखाबाद। गाजियाबाद में दूध उतार कर लौटते वक्त संभल में रोडवेज बस की टक्कर से घायल वाहन चालक की मौत हो गई। परिजन शुक्रवार को संभल से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया।
शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज निवासी हरिनाम सिंह (55) पुत्र श्रीकिशन दूध डेयरी की गाड़ी चलाता था। हरदोई के बिलग्राम से दूध लेकर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित प्लांट पर उतारने गया था। 14 जनवरी को हरिनाम सिंह वहां से लौट रहा था। संभल जिले के गुन्नौर के पास रोडवेज बस ने हरिनाम की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हरिनाम को पुलिस ने संभल में भर्ती करवा दिया।
सूचना मिलने पर शुक्रवार को परिजन वहां पहुंचे और उसे देर रात लोहिया अस्पताल लाए। यहां डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ने हरिनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया। हरिनाम दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। पत्नी शीला देवी, पुत्र रामलखन, अंशू, प्रीती, रीता, सीता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।