फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver commits suicide at cousin's house

मौसेरे भाई के घर चालक ने की आत्महत्या

Mon, 13 Sep 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Driver commits suicide at cousin's house
फर्रुखाबाद। घर पर देर से आने से खफा होकर एक चालक ने मौसेरे भाई के घर पर तमंचे से गोली मारकर कर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मां ने बताया कि अंकित से घर जल्दी आने की बात कही थी। इससे गुमशुम हो गया था। फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी अंकित शंखवार (22) वाहन चलाता था। वह दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचा। मां शकुंतला देवी ने उससे जल्दी आने को कहा। इस पर वह गुमशुम हो गया। शाम 4 बजे वह घर से पड़ोस में रह रही अपनी मौसी राजकिशोरी के पुत्र सनी के घर चला गया। घर में सनी की पत्नी रेखा और 3 बच्चे थे। शाम करीब पौने छह बजे सनी के घर में ही उसने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। आवाज सुनकर रेखा चीखकर बाहर भागी। तमाम लोग एकत्रित हो गए। लहूलुहान अंकित को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अस्पताल में कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, सीओ सिटी नितीश कुमार पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। मां शकुंतला ने बताया कि अंकित आए दिन देर से घर आता था। लिहाजा उसे जल्दी आने के लिए समझाया था। इससे वह गुमशुम हो गया था। उसने आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया। अंकित का छोटा भाई सुहेल और बहनें अर्चना व स्नेहलता हैं। पिता ओमप्रकाश परचूनी की दुकान चलाते हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात मोर्चरी पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed