{"_id":"6251c908b255dd30a801d869","slug":"driver-arrested-in-safez-s-murder-farrukhabad-news-knp6903110199","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी दुकानदार की हत्या में चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी दुकानदार की हत्या में चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। साड़ी दुकानदार साफेज की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी के चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी व उसका साथी अभी फरार हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली टोला निवासी साफेज तीन अप्रैल को लापता हो गया था। पुलिस ने पिता सलीम की तहरीर पर मोहल्ला बजाजा निवासी निशा वर्मा, जनपद मैनपुरी करहल रोड निवासी उसके भाई दीपक वर्मा व एक अन्य के खिलाफ साफेज के अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया था। पांच अप्रैल को राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव तुषौर गांव में साफेज का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी दीपक की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस को जांच में पता चला कि दीपक जनपद मैनपुरी की गीतापुरम कालोनी निवासी कार चालक हाकिम सिंह यादव व थाना भोगांव के अपने एक साथी के साथ तीन अप्रैल को फतेहगढ़ आया था। दीपक ने निशा से फोन करवाकर साफेज को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद साफेज के साथ मारपीट कर कार में बैठाकर ले गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह कार चालक हाकिम सिंह यादव को फतेहगढ़ स्थित रोडवेज वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हाकिम सिंह ने बताया कि कादरीगेट से पांचाल घाट जाने वाली रोड पर गांव चांदपुर के पास सुनसान स्थान पर साफेज की अंगौछे से गला कसकर हत्या की थी। शव को खेत में फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने हाकिम सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को उसके घर से बरामद किया। पुलिस अब दीपक व उसके साथी को तलाश कर रही है।